Latest News

मुंबई : टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री स्पिल्ट्सविला फेम एक्‍ट्रेस नलिनी नेगी ने अपनी रूममेट पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। टीवी शो ‘नामकरण’ में नजर आ चुकी नलिनी नेगी का आरोप है कि उसकी रूममेट प्रीति राणा और उसकी मां ने उन (नलिनी) पर जानलेवा हमला किया और उनका चेहरा खराब करने की कोशिश की। नलिनी ने ओशिवरा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि नलिनी नेगी और प्रीति कई वर्षों से एक साथ रहती थीं लेकिन बाद में नलिनीr अकेले रहने के लिए दूसरी जगह चली गर्इं। बाद में प्रीति ने नलिनी नेगी से कुछ दिनों के लिए सहारा देने की विनती की थी। नलिनी के अनुसार उनके पास २ बीएचके का फ्लैट था इसलिए उनकी प्राइवेसी पर फर्क नहीं पड़ता था। लिहाजा वह प्रीति और उसकी मां को साथ रखने के लिए राजी हो गई थी लेकिन पिछले सप्ताह प्रीति की मां नलिनी से बेवजह बहस करने लगीं। बाद में प्रीति और उसकी मां नलिनी पर टूट पड़ी। नलिनी ने बताया कि ‘प्रीति की मां ग्लास लेकर उसके चेहरे पर मारने लगी। वो बार-बार उसका चेहरा बिगाड़ने का प्रयास करती रही। मां-बेटी ने नलिनी को बहुत मारा लेकिन वह किसी तरह बच गई, वहीं जैसे ही नलिनी के परिवार को पता लगा तो वो मुंबई आए और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement