Latest News

ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपने कथित बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से ब्रेकअप को लेकर बीते काफी दिनों से खबरों में हैं। उन्होंने न तो इन खबरों पर न कहा है न ही कन्फर्म किया है हालांकि उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर ब्रेकअप पर चर्चा तेज हो गया है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने दो पोस्ट किए जिन्हें उनके ब्रेकअप की ओर इशारा कहा जा रहा है। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, हां, जीवन में आप दोस्त खोते हैं, परिवार और पार्टनर्स खोते हैं लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपके जीवन से क्या चला गया, अपने आपको मत खोने दीजिए। सबसे जरूरी यह सीखना है कि जब आपको अपने आसपास के लोगों से प्यार न मिले तो खुद को कैसे प्यार करें और जब कोई आपके आसपास न हो तो अपने लिए कैसे मौजूद रहें। दूसरा पोस्ट से भी ऐसा लग रहा है कि वह अपने मन की बात बता रही हैं, उन्होंने लिखा है कि यह पोस्ट उन्होंने अथिया शेट्टी से चुराया है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह भी चर्चा था कि दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जहां यह बात क्लीयर नहीं है कि नीबोन इलियाना के बॉयफ्रेंड हैं या हज्बंड, इलियाना ने एक बार तस्वीर पोस्ट की थी जिसके साथ लिखा था 'बेस्ट हबी एवर'। वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो इलियाना फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम भी होंगे। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement