Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने सभी पुलिस स्टेशनों के फरार आरोपियों की तलाश करने का विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत विभिन्न पुलिस स्टेशनों के फरार आरोपियों में से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के इस विशेष अभियान के तहत कोनगांव पुलिस ने फरार आरोपी रायगड जिला के पाणदिवे के रहने वाले कौशल्य उर्फ कऊ श्रीरंग पाटील (15 ) को गिरफ्तार कर लिया है। बाल अपराधी होने के कारण पुलिस ने उसे शनिवार को बाल न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने जिसे बाल सुधारगृह में रखने के लिए आदेश दिया है। इसने अपने साथी पनवेल के न्हावा के रहने वाले प्रतिल अशोक भोईर (28) के दोस्त की दिसंबर 2018 में मोटर साइकिल चोरी कर फरार हो गया था| इसी तरह निजामपूर पुलिस स्टेशन अंतर्गत 2016 में गंभीर अपराध करके फरार आरोपी मो. शाकिर उर्फ अनु मो. कासिम शेख ईदगाह रोड को झोपडपट्टी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है| शांतिनगर पुलिस ने 2014 में अपराध करके फरार आरोपी सिराज सलीम शेख (34) चव्हाण कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है| इसी प्रकार भोईवाड़ा पुलिस ने 2015 में दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार आरोपी मोहसिन मिखाईल अंसारी (22 ) को गायत्रीनगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है|

शांतिनगर पुलिस ने गश्त के दौरान तड़ीपार आरोपी गुलफाम निसार अंसारी (26) गुलजारनगर को गिरफ्तार कर लिया है| गुलफाम अंसारी किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बगैर तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करते हुए शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रह रहा था| जिसकी जानकारी होने पर उसके विरुद्ध म.पो.का. 142 के तहत कार्रवाई करके उसे गिरफ्तार कर लिया है|


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement