370 पर बोलना है, तो कश्मीर जाएं अमित शाह: कांग्रेस
मुंबई : कांग्रेस और एनसीपी पर कश्मीर के मुद्दे पर राजनीति करने के आरोप का कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव में 370 पर कौन राजनीति कर रहा है, यह पूरा देश देख रहा है। अगर 370 रद्द करने के विषय में अमित शाह को भाषण देना है, तो कश्मीर में जाकर दें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में धारा 370 नहीं, 371 प्रभावी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के राज में हुए विकास के बारे में बताती तो ज्यादा अच्छा रहता। अगर भाजपा के राज में सचमुच महाराष्ट्र का विकास हुआ होता तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाजनादेश यात्रा निकाल कर वोटों की भीख नहीं मागंनी पड़ती।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.