Latest News

मुंबई : नवी मुंबई के वाशी में पांच अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए आपात ऑपरेशन करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वाशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि घटना के वक्त आरोपी नशे में थे। पीड़ित पूरी तरह से बेहोश होने से पहले किसी तरह हाइवे पर आया। अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि एक निजी अस्पताल में पीड़ित का ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement