Latest News

ठाणे : अवैध रूप से शहर में तस्करी कर लाई जाने वाली शराब के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले अभियान में 50 लाख कीमत की 3.09 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की  गई है। ठाणे जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव निर्णय अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में सबसे अधिक अवैध शराब की जब्ती ठाणे में हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में आचार  संहिता के दौरान जिले में दो करोड़ 92 लाख की नगदी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी रकम 56.46 लाख रुपए शुक्रवार को ठाणे के घोड़बंदर रोड स्थित एक फ्लैट से  बरामद हुआ है। जिला चुनाव अधिकारी राजेश नार्वेकर ने कहा कि ठाणे जिला चुनाव विभाग ने बेहिसाब नगदी, हथियार और शराब के साथ मादक पदार्थ तस्करी करने वालों पर अंकुश रखने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया है। संबंधित दस्ता 17 अक्टूबर तक 3.09 लाख लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। आचार संहिता को लागू होने के बाद से कुल 59 अवैध हथियार और 44 कारतूस भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही एक हजार 380 से अधिक गैर- जमानती वारंट भी पंजीकृत किए गए  हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement