मुंबई: महाराष्ट्र के पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक निजी बस के खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 40 लोग घायल हो गए। खोपोली पुलिस थाने के निरीक्षक धनजी क्षीरसागर ने बताया कि हादसा सुबह पांच बजे अमृतगंज पुल सुरंग के पास हुआ। सातारा जिले के खराद से मुंबई जा रही बस में 47 लोग सवार थे। मौके पर जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक दो साल का बच्चा, एक युवा लड़की, एक आदमी और एक महिला शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बचाव दल देवदूत और हाइवे पुलिसकर्मियों, खोपोली पुलिस और लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह 30 से 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। क्षीरसागर ने बताया, 'हादसे में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और चालक सहित 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।'उन्होंने बताया कि ये लोग खराद से दिवाली की छुट्टियां मना लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का रायगढ़ जिले के खोपोली में खालापुर स्थित अस्पतालों में इलाज जारी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement