Latest News

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ जारी सियासी गतिरोध के बीच शिवसेना ने पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों की बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से साफ कर दिया कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद की मांग पीछे नहीं हटेगी। गुरुवार को शिवसेना विधायकों की बैठक में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को स्पष्ट संदेश दिया कि शिवसेना को मुख्यमंत्री पद से कम कुछ भी स्वीकार नहीं। साथ ही यह भी सवाल किया कि आखिर हमें इससे कम कुछ चाहिए ही था तो हमने 15 दिन का समय क्यों बर्बाद किया।
उद्धव ठाकरे ने मातोश्री से तीन किलोमीटर की दूरी पर बांद्रा होटल में विधायकों के साथ बैठक की और शिवसेना का स्टैंड स्पष्ट कर दिया। शिवसेना की यह बैठक उस अटकलों के बाद आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायकों को अपना संदेश उस वक्त दिया, जिस वक्त बीजेपी राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी से मिलने जा रही थी। बता दें कि बीजेपी ने दोपहर में राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य के हालातों से अवगत कराया। साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने शिवसेना और बीजेपी गठबंधन को जनादेश दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement