Latest News

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वकील शुक्रवार को फिर उग्र हो गए और इस बार उन्होंने किसी पुलिस या पब्लिक को नहीं बल्कि जज को ही पीट दिया. मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कोर्ट का है. दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में हुए विवाद के बाद आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने देशभर में हड़ताल की घोषणा की थी. इस पर कुछ वकील मोटर व्हीकल एक्ट के ऑफिस में पहुंचकर वहां मौजूद जज संदीप जैन से काम करने के लिए मना करने लगे, लेकिन संदीप जैन नहीं माने. वकीलों ने उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की. संदीप जैन मोटर दावा अधिकरण कोर्ट के पीठासीन अधिकारी (जज) हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वकील जा चुके थे. संदीप जैन ने पुलिस को तहरीर दी कि करीब 40-50 वकीलों ने चेंबर में घुसकर धक्कामुक्की की और गनर और स्टाफ के साथ मारपीट की. फिलहाल जज को पीटने को बाद कई जज एक हो गए और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस तहरीर लेकर अज्ञात वकीलों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया.  अपर पुस अधीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि मोटर दावा अधिकरण एक्ट के पीठासीन अधिकारी (जज) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement