Latest News

मुंबई : मुंबई में पांच नवंबर को लापता हुई दस वर्षीय एक लड़की का शव शनिवार तड़के विद्याविहार रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों के पास मिला। भांडुप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ यह लड़की राजीव गांधी नगर इलाके से लापता हो गई थी और उसके माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस टीमें उसे ढूढने में जुट गयी थीं। उन्होंने बताया कि अजीत कमार राय नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । इलाके के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि जिस दिन लड़की गायब हुई थी उस दिन वह उसके साथ जा रही थी। अधिकारी ने कहा, 'स्थानीय बाशिंदों को आठ नवंबर को राय इलाके में मिला और उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। हमें उसी दिन पटरी पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली। हमने पाया कि यह वही गायब लड़की थी।' अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement