मवेशियों और सुअरों पर नपा ने नहीं लगाया अंकुश, लोग हो रहे परेशान
हरदा। शहर में सड़कों पर लगने वाले पशुओं की जमघट पर नपा अंकुश नहीं लगा पा रही है। सुअरों पालकों पर भी नपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। समय पर कचरा नहीं उठाने से सिविल लाइन जैसी पॉश कॉलोनी में भी सुअरों को चौबीसों घंटे देखा जा सकता है। नपा ने सूअर पालकों को करीब डेढ़ महीने पहले मीटिंग लेकर नोटिस दिए थे। नपा औपचारिकता निभाकर भूल गई। सुअर पालक भी गंभीर नहीं है। कई क्षेत्रों में समय पर रोजाना नपा की कचरा गाड़ियों नहीं पहुंच रही है। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। इस कारण सुअरों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों और बच्चों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सिविल लाइन और अवैध कॉलोनियों के हालात ज्यादा खराब हैं। यहां दिनभर इन्हें विचरण करते हुए देखा जा सकता है। इस संबंध में सीएमआे जीएस यादव ने कहा कि कचरा गाड़ियां रोज कॉलोनियों से घर-घर जाकर कचरा ले रही है। सुअर पालकों को चेतावनी दी थी, अब कार्रवाई करेंगे।