Latest News

मुंबई : पोयसर के जनिया कपाउंड से गायब 15 साल की लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, लड़की पोयसर के जनिया कंपाउंड में रहती थी। वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके परिजन ने अक्टूबर में ही बेटी के लापता होने की शिकायत समता नगर पुलिस में दर्ज कराई थी। 3 अक्टूबर को लड़की की लाश अधजली हालत में तलासरी में मिला। यह खबर समता नगर पुलिस को जैसी ही मिली, पुलिस ने लापता लड़की के परिजन अज्ञात लाश दिखाने तलासरी ले गई। मां ने बेटी की लाश देखकर उसको पहचान ली। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल से घटना की छानबीन की तो उसके घर से पास रहने वाले 24 साल के आरोपी पर पुलिस को शक हुआ। मगर, वह व्यक्ति फरार था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध आरोपी को 11 नंवबर को धर दबोचा। उसने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की मना करती थी। किसी तरह से उसने 1 अक्टूबर की रात लड़की को अपने घर पर बहाने से बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने लाश को बोरी में भरा और आधी रात को ही बाइक पर लाश बांधकर उसे तलासरी ले जाकर उसको जलाने का प्रयास किया। लाश को ठिकाने लगाने के बाद वह घर वापस लौट गया। सीनियर पीआई राजू कसबे ने बताया कि आरोपी को 25 नंवबर तक पुलिस हिरासत में कोर्ट ने भेज दिया है। घटना की जांच जारी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement