Latest News

भिवंडी: ठाणे के अन्न सुरक्षा विभाग के अधिकारी शंकर राठौड़ को सूचना मिली थी कि भिवंडी के विट्ठलनगर इलाके में दो बंद दुकानों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा रखा है। सूचना मिलते ही अन्न सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त भूषण मोरे, अधिकारी माणिक जाधव, प्रदीप कुटे एवं गोपनीय सूचना विभाग अरविंद खड़के ने नारपोली पुलिस की मदद से दोनों दुकानों का ताला काटकर उसमें रखा 12 लाख 14 हजार 268 रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकान मालिक अब्दुल्लाह अब्दुल खैर फरार हो गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement