कल्याण: शादी से इनकार करने पर बलात्कार
कल्याण: शादी से इनकार करने पर लड़की के साथ बलात्कार कर विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती डोंबिवली की रहने वाली है, जिसकी कल्याण के मोहित भोईर से मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे 9 अक्टूबर मलंग रोड परिसर ले गया, जहां उसने लड़की से शादी के लिए पूछा। लड़की के मना करने पर उसने उसके साथ रेप किया। विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा और फेसबुक पर फोटो के साथ उसे टैग किया। लड़की के भाई ने फोटो देखा, तो उसने सारी घटना बयान कर दी।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.