Latest News

मुंबई : नवी मुंबई के जुही-कमोठे गांव की रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला को उसके पति ने महज इस बात पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया क्‍योंकि उसने उसे खाना परोसते समय मटन का छोटा टुकड़ा दिया था। बुरी तरह से झुलसी महिला की सायन अस्‍पताल में 9 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मतृका पल्‍लवी सरोडे (37) एक गृहणी थी, आरोपी मारुति सरोडे (38) उसका पति है जो कि नांदेड़ में मजदूरी करता था। इस दंपती के चार नाबालिग बच्‍चे भी हैं। सीनियर इंस्‍पेक्‍टर बाबासाहेब टुपे ने बताया कि 4 दिसंबर को रात के खाने के समय महिला का पति इस बात से नाराज हो गया क्‍योंकि उसने उसे कम मात्रा में मटन परोसा था। पति शराब के नशे में था उसने गुस्‍से में पत्‍नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी। बच्‍चों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी उसे बचाने के लिए आए। पड़ोसी उसे नेरुल के डॉक्‍टर वाई पाटिल अस्‍पताल ले गए। अगले दिन घायल महिला को सायन के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। 9 दिसंबर को महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ही गुस्‍से में उसे आग लगा दी थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement