पारस से ब्रेकअप करने घर में जाएंगी आकांक्षा? कही ये बात
बिग बॉस में पारस छाबड़ा विवादों के चलते सुर्खियों में हैं, लेकिन अब पारस अपने निजी जीवन के चलते शो में चर्चा में आए हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया था कि पारस छाबड़ा का खर्चा उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उठाती हैं. हालांकि पारस ने अपने बचाव में कहा था कि वह उन्हें सारे पैसे लौटा देंगे. इसके बाद आकांक्षा पुरी ने पास छाबड़ा से ब्रेकअप के लिए कहा था. खबरें आ रही थीं आकांक्षा पुरी शो में एंट्री करके ही पारस छाबड़ा से ब्रेकअप करेंगी. आकांक्षा ने दूसरी तरफ घर में एंट्री को लेकर कोई इच्छा जाहिर नहीं की है. पिंकविला के मुताबिक, 'आकांक्षा पुरी ने इन खबरों को अफवाह बताया है. इसके साथ आकांक्षा ने कहा कि घर में एंट्री करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. अब अगर अकांक्षा पुरी बिग बॉस में आती हैं तो पारस छाबड़ा के गेम को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. यकीनन ही अकांक्षा पारस छाबड़ा से माहिरा संग उनके रिश्तों पर बात करें. ऐसे भी कयास हैं कि अकांक्षा बिग बॉस हाउस में पारस छाबड़ा से ब्रेकअप भी कर सकती हैं. शो में पारस और अकांक्षा के रिश्ते के कई राज खुल सकते हैं. वीकेंड के वार में पारस ने सलमान खान के सामने कहा था कि वे अकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं. इसके बाद अकांक्षा ने अपनी इंस्टा पर दो पोस्ट शेयर किए. उनके कैप्शन देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने पारस छाबड़ा से ब्रेकअप कर मूव ऑन करने का फैसला कर लिया है. हालांकि अभी तक ऑफिशियली अकांक्षा ने ब्रेकअप का ऐलान नहीं किया है.