Latest News

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के मनिमाजरा इलाके में 45 वर्षीय महिला, उसकी बेटी और बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। तीनों का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मॉर्डन हाउस कॉम्प्लेक्स स्थित आवास से सरिता(45), उसकी बेटी सांची (21) और बेटे अर्जुन (16) के खून से सने शव बरामद किए गए। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलाम्बरी जगादले ने कहा कि ऐसा लगता है किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है। जगादले ने कहा कि यह ट्रिपल मर्डर का स्पष्ट मामला है। पुलिस ने बताया कि सरिता के पति संजय अरोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में संजय से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि वे कॉम्प्लेक्स के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से नमूने इक्ट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई है। मामले जांच की जा रही है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement