Latest News

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र के रोही गांव में जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के ऊपर कथित रूप से हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि 50 से ज्यादा लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए मंगलवार को रोही गांव में जिला प्रशासन ने कैंप लगाया था। कैंप में जिला प्रशासन एंव पुलिस के अधिकारी किसानों के साथ बातचीत कर रहे थे और अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी, उसी बीच कुछ किसान वहां पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों पर पथराव कर दिया।
डीसीपी ने बताया कि इस हमले में एसडीएम (जेवर) गुंजा सिंह, उनके ड्राइवर भारत शर्मा, सब इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल राहुल राणा, कांस्टेबल राशिद सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन, पुलिस एवं बैंक के कर्मचारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इस मामले में जेवर के तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने जेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी ने बताया कि जेवर पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement