Latest News

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शादी के दौरान दुल्हन बदलने का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे और उसका परिवार पुलिस में जाकर शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भिंड जिले के गोहद क्षेत्र का है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, गोहद विकासखंड क्षेत्र में 16 जनवरी को एक विवाह हुआ है। इस विवाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि जो लड़की विवाह के पहले दिखाई गई थी, उसके साथ विवाह नहीं हुआ है। विवाह के दौरान जब इस बात को उठाया गया, तो दुल्हन के परिजनों ने कहा कि मेकअप के कारण दुल्हन का चेहरा बदला हुआ दिखायी दे रहा है। 

सूत्रों ने कहा कि गोहद थाना पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर दुल्हन के पिता, सहयोगियों सहित उस युवती को आरोपी बनाया है, जिसे विवाह के पूर्व पसंद किया गया था, लेकिन उसके साथ विवाह नहीं हुआ। अटेर के बडपुरा-बडपुरी गांव निवासी युवक के साथ यह घटना हुई। लड़की पसंद करने के बाद उसके साथ टीके की रस्म हुयी, लेकिन 16 जनवरी को जब विवाह हुआ, तो लड़की बदल दी गयी। जिस लड़की के साथ विवाह हुआ, वह कोलकाता निवासी बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement