Latest News

मुंबई पुलिस के मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे का कार्यकाल 29 फरवरी को खत्म हो रहा है। संजय बर्वे 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होंनेवाले थे लेकिन उन्हेन उस समय तीन महिनों का एक्सटेंशन दिया गया था। 30 नवंबर को एक्सटेंशन खत्म होने के बाद एक बार फिर से उन्हे तीन महिनों का एक्सटेंशन दिया गया। दूसरा एक्सटेंशन भी 29 फरवरी को खत्म हो रहा है। सुत्रों से मिली जानकारी संजय बर्वे को नया सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। नये पुलिस कमिश्नर की रेस में परमबीर सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

परमबीर सिंह फिलहाल एन्टी करप्शन ब्यूरो DG पद पर है । सिंह ATS में डीप्टी IG के पद पर रह चुके है ।1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह का सर्विस रिकार्ड अच्छा रहा है। सिंह चंद्रपुर व भंडारा के जिला पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर की रेस में परमबीर सिंह के साथ साथ पुणे पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश शेठ का भी नाम भी आ रहा पिछले साल ही पूर्व पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर को पुलिस महानिदेशक के रूप में चुने जाने के बाद बर्वे को मुंबई पुलिस की कमान सौंपी गयी थी। गौरतलब है कि दत्ता पडसलगीकर को भी सेवा निवृत्त के समय एक्सटेंशन दिया गया था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement