Latest News

कल्याण :  कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के अधीन आने वाले 27 गांव की अलग स्वतन्त्र नगरपालिका बनाये जाने के मुद्दे पर शनिवार को विधान परिषद में घोषणा करते राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 18 गांवों की स्वतंत्र नगरपरिषद बनाने की सिफारिश कोकण विभागीय आयुक्त ने की है. जिसे राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानपरिषद में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शेष बचे हुए 9 गांव कल्याण महानगर पालिका में ही रहेंगे. जो गांव कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के अधीन ही रखे गए हैं, उनमें नांदिवली, देसलेपाड़ा, आजदे गांव, संदप, भोपर, उसलघर, काटई, घारीवली, सागांव का नाम शामिल है. गौरतलब हो कि महाविकास अघाड़ी की नई सरकार बनने के बाद से ही 27 गांव को अलग करने की मांग हो रही थी. 27 गांव संघर्ष समिति और नगरविकास मंत्रालय के साथ बैठक भी हो चुकी थी. अब कोकण विभागीय आयुक्त की रिपोर्ट के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कडोंमपा से 18 गांव अलग कर उनकी एक स्वतंत्र नगरपालिका बनाये जाने की अधिकृत घोषणा कर दी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement