Latest News

नई मुंबई : देश के सबसे बड़े और जाने-माने सर्कस ‘रेंबो सर्कस’ पर कोरोना वायरस का असर साफ दिखाई दे रहा है। देश के सबसे पुराने सर्कस समूहों में से एक रेंबो सर्कस के कलाकार और कर्मचारी फिलहाल कोरोना और लॉकडाउन के चलते नई मुंबई के ऐरोली में फंस गए हैं। ऐरोली में चल रहे सर्कस शो पर देश में बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए मनपा प्रशासन ने रोक लगा दी थी, जिसके बाद से सर्कस के सभी कर्मचारी एवं जानवर फंस गए हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में लॉकडाउन है और ऐसे समय में रेंबो सर्कस के 90 कर्मचारी और 21 जानवर ऐरोली में फंसे हुए हैं। इंसानों के साथ जानवर भी भुखमरी के कगार पर हैं, ऐसे में सर्कस समूह द्वारा सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है। रेंबो सर्कस का खेल गत 6 मार्च से नई मुंबई के ऐरोली में शुरू किया गया था, उसके कुछ दिन बाद लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। लॉक डाउन की वजह से सर्कस तो बंद पड़ गया लेकिन गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने के कारण सर्कस के कर्मचारी एवं जानवर बुरी तरह से फंस चुके हैं। सर्कस के समूह के मैनेजर बीजू नायर ने बताया कि इंसान तो कैसे भी करके अपना पेट भर लेता है लेकिन जानवरों के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लगता है कि आगे भी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ सकती है इसलिए सर्कस प्रबंधन की तरफ से सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है कि सरकार की तरफ से उन्हें कर्ज दिया जाए ताकि अपना और अपने परिवार के साथ जानवरों का पालन-पोषण कर सकें।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement