ठाणे : मनपा की सीमा में मिले 14 नए मरीज, मरीजों की संख्या शतक के पार
ठाणे : ठाणे महानगर पालिका की सीमा में भी इसका तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है. मंगलवार को ठाणे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87 थी जिसमें बुधवार को 14 मरीजों का इजाफा हुआ है और आंकड़ा शतक पार कर दिया और बढ़कर 101 पर पहुंच गया हैं. जिसमें राकां के ठाणे शहर इकाई के पदाधिकारी की पत्नी को भी कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया हैं. इससे राकां के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा हैं. वहीं ठाणे के सबसे बड़े झोपड़ पट्टी इंदिरा नगर में भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से यहां पर भय का माहौल देखा जा रहा हैं.
ठाणे मनपा सहित जिले में कोरोना ग्रसित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बुधवार को जिले में नए मरीज मिलने संख्या बढ़कर 289 हो गया हैं. वहीं इस बीमारी से ठीक होने का ग्राफ भी बढ़ा है और कोरोना के मरीज नेगेटिव होकर घर लौट गए है. जोकि जिले के नागरिकों के लिए आनंदित करने वाली खबर हैं.
वैसे इस वैश्विक महामारी के विरुद्ध ठाणे जिला प्रशासन कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं. कई प्रकार के उपाय योजना भी किया जा रहा हैं. जिसका सकारात्मक फल भी सामने आया हैं. लेकिन इसके बावजूद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा हैं. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 289 हो गई है. जिसमें से अब तक 11 लोगों की इस बीमारी से इलाज के दोरान मौत हो गई है. वहीं कल्याण-डोंबिवली में कोरोना मरीजों की संख्या 57 हो गई है और इसी तरह नवी मुंबई मनपा की सीमा में 57 और अंबरनाथ, बदलापूर, भिवंडी मिरा-भाईंदर तथा ठाणे ग्रामीण में एक मरीज मिले है.