Latest News

विरार : पूर्व के मनवेलपाडा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक 46 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार राजेन्द्र दशरथ राउत गणेश चौक, कारगिलनगर, मनवेलपाडा विरार पूर्व में रहता है. घटना के दिन 8:30 बजे के आसपास कृशाला कालके नामक व्यक्ति ने किसी पुराने विवाद को लेकर राजेंद्र के ऊपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, इसके साथ ही आरोपी के साथ वाले व्यक्ति प्रकाश भातडे ने भी राजेन्द्र के साथ मारापीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी. घायल राजेन्द्र को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. राजेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृशाला कालके व प्रकाश भातडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement