कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंधेरी और जोगेश्वरी के कुछ इलाके हुए सील l
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए मुंबई के 7 स्लम इलाकों को सील किया गया है। ये सभी इलाके के/वेस्ट में स्थित हैं। इन इलाकों में अंधेरी वेस्ट, विले पार्ले वेस्ट और जोगेश्वरी वेस्ट जैसे इलाके शामिल हैं।
बीएमसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ये सभी स्लम इलाके हैं जहाँ लगभग 1.2 लाख लोग रहते हैं और यह कदम कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने के बाद लिया गया है।
के/वेस्ट (अंधेरी वेस्ट, विले पार्ले वेस्ट और जोगेश्वरी पश्चिम) के जिन इलाकों को सील किया गया हैं उसमें निम्न क्षेत्र हैं:
- नेहरू नगर
- आनंद नगर
- जुहू कोलीवाड़ा
- जुनैद नगर / समता नगर
- गांव देवी डोंगरी (गिल्बर्ट हिल)
- जुहू गली
- वर्सोवा
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.