Latest News

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की और स्थानीय कारोबारों को प्रोत्साहित करने की वकालत की। इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार चली गयी है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है, वहीं करीब 24 हजार लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 संकट पर देश को अपने तीसरे संबोधन में मोदी ने कहा कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जाएगा पर यह पहले के तीन चरणों से काफी अलग होगा और इसका ‘रंग-रूप’ नया होगा। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से परामर्श के बाद इस संबंध में घोषणा की जाएगी। सोमवार सुबह से संक्रमण के 7,000 नये मामले सामने आये हैं वहीं इस अवधि में100 लोगों की जान जा चुकी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement