नवी मुंबई : 95 मरीज हुए कोरोना मुक्त, अब तक 367 लोग हुए ठीक
नवी मुंबई : मनपा के स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को कोरोना की जांच की जो रिपोर्ट मिली है. उसमें पहले पाए गए कोरोना पॉजिटिव के मरीजों का समावेश है. इस रिपोर्ट में पहले पॉजिटिव पाए गए 95 लोगों की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है. जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 367 हो गई है. वहीं दूसरी ओर कोरोना से 3 और लोगों की जान शनिवार को गई. जिसके चलते इस बीमारी से हुई मौत की संख्या अब बढ़कर 26 तक पहुंच गई है.
मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होने की जिन 95 लोगों की रिपोर्ट मिली है. उसमें बेलापुर 1, नेरूल 16, वाशी 11, तुर्भे 14, कोपरखैरने 15, घनसोली 22, ऐरोली 10 व दिघा के 6 लोगों का समावेश है. कोरोना से ठीक हुए इन सभी लोगों को उनके घर भेज दिया गया है.
मनपा के क्षेत्र में मिले कोरोना के संदेहास्पद मरीजों की शनिवार को जो रिपोर्ट मिली है, जिसमें 80 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन नए मरीजों के मिलने के बाद अब मनपा के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 1128 हो गई है. शनिवार को मिले इन नए मरीजों में बेलापुर 6, नेरुल 12, वाशी 9, तुर्भे 25, कोपरखैरने 15, घनसोली 7 व ऐरोली के 6 लोगों का समावेश है. इन सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अभी तक 913 लोगों की जांच रिपोर्ट मनपा को नहीं मिली है.