Latest News

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे 5 जिलों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस कड़ी में अब भोपाल के आस-पास के 2523 गांव को भी इस रीजन में शामिल किया जाएगा. जिससे इन गांव को शहरों की जैसा डेवलप किया जाएगा. इसके लिए अगले 10 महीने में डीपीआर तैयार किया जाएगा. अगर भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के एरिया की बात करें तो यह 12 हजार वर्गकिमी में फैला रहेगा, जो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 6300 वर्गकिमी एरिया से दोगुना है. इस रिपोर्ट में देखिए कैसे विकसित होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन.

मुंबई से बड़े इलाके में होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार! 

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन देश की आर्थिक मुंबई से भी बड़े इलाके में डेवलप किया जा रहा है. जिसमें राजधानी भोपाल और इसके पड़ोसी जिले रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ की कुल 12 हजार वर्गकिमी जमीन पर मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार किया जाएगा. अगर क्षेत्रफल की बात करें तो भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का एरिया 12,099 वर्गकिमी में फैला रहेगा तो वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन सिटी 6,300 वर्गकिमी में फैला रहेगा.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement