Latest News

   मुंबई (Mumbai) . महानगर मुम्बई में एक 67 साल का कोरोना मरीज इंटेंसिव केयर यूनिट से लापता हो ह्या है. मुंबई (Mumbai) के कालाचौकी में रहने वाले 67 साल के इन बुजुर्ग को 14 मई की रात मुंबई (Mumbai) के बड़े सरकारी अस्पताल केईएम में भर्ती कराया गया था. कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया लेकिन 19 मई की रात से वह गायब हैं. केईएम अस्पताल और भोईवाडा पुलिस (Police) दोनों ही अभी तक उसे खोज पाने में असफल रहे हैं. लापता होने के 5 दिन बाद भोईवाड़ा पुलिस (Police) ने बुजुर्ग मरीज के शिकायत दर्ज की.

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बुजुर्ग के परिजनों की मांग पर बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर इसे अमानवीय घटना बताते हुये लापरवाही का आरोप लगाया है.उन्‍होंने कहा कि 21 मई को परिवार को एक लाश दिखाई गई जो उनकी नही थी. 10 दिन हो गए हैं पर अभी तक उनका पता नही चला है. ज्ञात रहे कि मुम्बई में इसके पहले वडाला पुलिस (Police) थाने में भी कोरोना के मरीज के लापता होने की शिकायत दर्ज हो चुकी है. इस मामले में परिवार को जानकारी दिए बिना ही मरीज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया गया था.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement