पालघर : नायब तहसीलदार ने रिश्वत में मांगी सड़क , ठाणे एसीबी ने किया गिरफ्तार
पालघर : रिश्वत में तीन लाख की सड़क लेने वाले पालघर एसडीएम कार्यालय में तैनात नायब तहसीलदार चंद्रकांत केवजी पवार को ठाणे एसीबी ने गिरफ्तार किया है.वहींं कोर्ट ने चंद्रकांत पवार को 18 जून तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार चंद्रकांत केवजी पवार ने एक रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से डिमांड करते हुए कहा था कि अगर सड़क निर्माण कंपनी को सुचारू रूप से चलाना है, और कंपनी की सड़क निर्माण सामग्री लाने और ले जाने के लिए लगे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो तो इसके लिए या आप को प्रति महीने 3 लाख रुपए देना होगा या फिर मेरे फार्म हाउस के लिए एक डामर की पक्की सड़क बनाकर देना होगा. काफी बातचीत के बाद फार्म हाउस के लिए बिना किसी पैसे के निशुल्क एक पक्की डामर की सड़क निर्माण करवाकर लिया.
शिकायतकर्ता के अनुसार इस सड़क निर्माण के लिए करीब तीन लाख खर्च हुए थे. इस बात की शिकायत मिलने के बाद ठाणे एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर चंद्रकांत पवार को गिरफ्तार कर सोमवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया,जहांं कोर्ट ने पवार को 18 जून तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया है.पवार के पास पालघर एसडीएम कार्यालय के नायब तहसीलदार पद के साथ- साथ विक्रमगढ़ पंचायत के सीओ और अन्य एक विभाग का चार्ज प्रशासन की तरफ से दिया गया था.