Latest News

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना से हुई मौतों को छिपाने को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार को घेरने का प्रयास किया है.उन्होंने कहा है कि आईसीएमआर के दिशानिर्देशों पालन नहीं करते हुए मुंबई में 950 से अधिक कोरोना मृत्यु को छुपाया गया. फडणवीस ने मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र लिखकर सवाल किया है कि ऐसे गंभीर मामले को नजरअंदाज क्यों किया गया एवं ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार किस तरह की कार्रवाई करेगी. 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे पत्र में  फडणवीस ने कहा है कि लगभग 950 से अधिक कोरोना मृत्यु को न दिखाकर उसे छुपाया गया.यह अत्यंत गंभीर मामला है. मुंबई की दृष्टि से विचार किया जाय तो यह पूरा मामला जानलेवा व अत्यंत खतरनाक है.  कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु घोषित करने के पहले यह मामला मनपा की तरफ से गठित ‘डेथ ऑडिट कमिटी’ के पास जाता है.इस कमिटी की सहमति के बाद  कोरोना से मृत्यु घोषित की जाती है. लगभग  451ऐसे मामले हैं जिसमें मौत कोरोना से हुई है लेकिन ‘डेथ ऑडिट कमिटी’ ने उन मामलों को नॉन-कोविड किया. आईसीएमआर की तरफ से तय मानक के अनुसार सभी मौतें कोरोना की वजह से हुईं हैं.  देवेंद्र फडणवीस ने पत्र में यह भी कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि लगभग 500 ऐसे मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में हुई मृत्यु को कोरोना बताया गया था और उन मामलों को ‘डेथ ऑडिट कमिटी’ के सामने लाया ही नहीं गया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement