Latest News


  अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बड़ी बहन का नाम हमीदा था। वो ठाणे में रहती थीं। उनकी तबीयत खराब थी। इससे पहले मई में डॉन की छोटी बहन फहमीदा की भी कोरोना से मौत हो गई थी। उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। शकील का परिवार दक्षिण मुंबई के टैंकर मोहल्ला इलाके में इस्माइल बिल्डिंग में रहता है। फहमीदा की पिछले महीने मीरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 50 वर्षीय फहमीदा को हार्ट अटैक आया था। फहमीदा पहले दुबई में रहती थी, लेकिन 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं।  फहमीदा अपने परिवार के साथ मीरा रोड पर रहती थीं। उनके पति आरिफ शेखा प्रॉपर्टी डीलर हैं। सूत्रों के मुताबिक, बहन की मौत के बाद शकील ने फोन पर अपने जीजा से बात की। फहमीदा पहले दुबई में रहती थीं। लेकिन 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement