Latest News

मुंबई की एक लड़की के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में दुष्कर्म किया गया और आरोपियों के दबाव के चलते गौतमबुद्ध नगर में उसका केस भी दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित युवती ने मुंबई लौटकर केस दर्ज कराया और सोशल मीडिया के जरिये न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने एक साल पहले मुंबई के मीरा रोड थाने में दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 में सुबोध भाटी ने नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब वह आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बिसरख थाने  में गई तो पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया और आरोपी के रसूख का डर दिखाते हुए कहा कि वह यहां से चली जाए।

इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा से परिवार के पास मुंबई में आ गई और यहीं पर मीरा रोड थाने में सुबोध भाटी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे मुंबई पुलिस ने जांच के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भेज दिया, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं हो सकी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement