Latest News

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के पुलिस महासंचालक और मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर रविवार रात हुई इस बैठक को सुशांत सिंह केस के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि सुशांत सिंह आत्महत्या केस में बिहार पुलिस के मुंबई आकर जांच शुरू करने को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तेज होते विवाद व राजनीतिक स्तर पर सीबीआई जांच के लिए बढ़ते दबाव के बीच राज्य के आला पुलिस अफसरों के साथ मुख्यमंत्री का आपात बैठक करना इस मामले में जल्द ही किसी बड़े घटनाक्रम का संकेत दे रहा है। 

वहीं, सरकारी सूत्र कह रहे हैं कि 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के मद्देनजर राज्य में कानून और व्यवस्था की दृष्टि से एहतियातन तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलाई है। बता दें कि बाबरी विध्वंस के बाद ही महाराष्ट्र में बम धमाके हुए थे। समाचार लिखे जाने तक बैठक के बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement