Latest News

मुंबई : कोरोना महामारी से फ्रंट पर पुलिसकर्मी एवं स्वस्थ्यकर्मी लड़ रहे हैं. रक्षाबंधन  के दिन भी पुलिसकर्मी और स्वस्थ्यकर्मी ड्युटी पर तैनात रहे. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवायी.

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि आज रक्षाबंधन का पवित्र दिन है. मैंने पुलिस विभाग की महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से राखी बंधवाई है. मैंने इस मौके पर महिला कर्मचारियों से बातचीत की और विभाग के प्रति उनके विचार जानने का प्रयास किया. कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में महिला पुलिसकर्मी का भी बड़ा योगदान रहा है. मुझे अपने पुलिस दल पर गर्व है. मेरी ओर से रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर बड़े भाई के रूप महिला पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभेच्छा. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement