Latest News

टीवी सीरियल्स की पॉपुलर एक्ट्रेस इशिता गांगुली फिलहाल एक ही समय में दो शानदार किरदार निभा रही हैं. जहां वे सीरियल राधा-कृष्ण में द्रौपदी का किरदार निभा रही हैं वही सीरियल जग जननी मां वैष्णोदेवी में वे मां पार्वती का रोल प्ले कर रही हैं. आजतक के साथ खास बातचीत में ईशिता ने बताया कि वे कैसे एक समय पर दो सीरियल्स मैनेज कर पा रही है. इशिता ने बताया 'ये तो मेरे लिए अच्छी बात है कि मैं दो सीरियल्स कर पा रही हूं. वैसे सीरियल जग जननी माँ वैष्णोदेवी में मेरा इतना रोल बड़ा नहीं है. फिलहाल मेरा मुख्य रोल सीरियल राधाकृष्ण में द्रौपदी के किरदार में है और मैं अभी उसी पर फोकस कर रही हूं क्योंकि सीरियल में भी उसी रोल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. मेरे लिए दोनों किरदार बहुत ही स्पेशल है और दोनों ही रोल एक-दूसरे से काफी अलग हैं. हम इन दोनों किरदारों की तुलना नहीं कर सकते. दोनों ही किरदार अपनी-अपनी जगह खास हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement