दुबई : सुपर ओवर में बैंगलोर ने दी मुंबई इंडियंस को मात
दुबई : रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस को आईपीएल-13 के बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर टीम ने आरसीबी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। इसके बाद नवदीप सैनी के सुपर ओवर में मुंबई ने 7 रन बनाए और बैंगलोर ने कप्तान विराट कोहली के चौके से अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। मुंबई के लिए सुपर ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया।
मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने 99 रन की बेशकीमती पारी खेली लेकिन अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और ताबड़तोड़ 9 छक्के लगाए। उन्होंने कायरन पोलार्ड के साथ 5वें विकेट के लिए 119 रन की शतकीय साझेदारी की। पोलार्ड 24 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस को अंतिम 4 ओवर में जीत के लिए 80 रन की दरकार थी लेकिन कायरन पोलार्ड ने जम्पा के पारी के 17वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर 17 ओवर में स्कोर 4 विकेट पर 149 रन कर दिया। इसका अगला ओवर युजवेंद्र चहल ने किया जिसमें पोलार्ड ने 2 और किशन ने 1 छक्का लगाया। अंतिम 12 गेंदों पर मुंबई को 31 रन की दरकार थी और नवदीप सैनी ने 19वें ओवर में 12 रन दिए। मुंबई को फिर अंतिम ओवर में 19 रन की जरूरत थी। इसुरु उदाना के अंतिम ओवर में किशन ने तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स लगाया लेकिन 5वीं गेंद पर वह 99 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 9 छक्के जड़े।