Latest News

  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 74 वर्षीय रामविलास पासवान कुछ समय से बीमार थे। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रामविलास का निधन एलजेपी के लिए बड़ा झटका है। पासवान का इलाज अस्पाल में चल रहा था। वह आईसीयू में भर्ती थे। पासवान के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक जाहिर करने का तांता लग गया है।रामविलास पासवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement