Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में बुधवार तड़के नंदुरबार के खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। ये बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत की ओर जा रही थी। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी और 40 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। नंदुरबार पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल पर राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है, घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में अभी और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बस के अनियंत्रित होकर सीधा नीचे गिरने के कारण बस के ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्‍थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर मौजूद नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से निकाल अस्‍पताल तक पहुंचाने में सहायता कर रही है।

महाराष्ट्र के मशहूर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में दो साल पहले बालासाहेब सावंत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भरी बस गहरी खाई में गिर पड़ी थी। ये दुर्घटना पोलादपुर स्थित अंबेनली घाट के पास हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी। रायगढ़ के दापोली स्थित बालासाहेब कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी बस में सवार हो सप्ताहांत की छुट्टी पर पिकनिक मनाने महाबलेश्वर जा रहे थे। कर्मचारियों से भरी बस सुबह करीब साढे़ छह बजे रवाना हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार बस दापोली में रुकी थी और वहां पर लोगों ने नाश्ता किया। उसके बाद बस महाबलेश्वर की ओर पहाड़ी रास्ते से रवाना हुई। लगभग 11 बजे के आसपास बस 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। पोलादपुर से करीब 22 किमी दूर अंबेनली घाट पर बस खाई में गिरने से उसमें सवार 34 में से 33 लोगों की मौत हो गई। बस में कोई महिला यात्री नहीं थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement