Latest News

मुंबई : मुंबई में शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया. इसके साथ मुंबई कोरोना से प्रभावित देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना से 50 लोगों की जान गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 10,059 पहुंच गया. बीएमसी (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में जितनी भी मौतें हुईं हैं उनमें से 85 फीसदी वैसे लोगों की जान गई है, जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है.

मुंबई में शनिवार कोरोना के 1,257 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,50,059 हो गया है. इस दौरान 898 मरीज ठीक हुए और इसके साथ ही यहां अब तक 2,19,152 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 6417 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 16,38,961 पहुंच गया है. राज्य में शनिवार को 137 लोगों की जान गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 43,152 पहुंच गया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement