विधायक समर्थक से मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार
बक्सर: विधायक संजय कुमार तिवारी के समर्थक से मारपीट कर उसे जख्मी करने वाले छह आरोपितों में से एक को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप यादव है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, बुधवार को सदर विधायक संजय कुमार तिवारी के एक समर्थक चंदन मिश्रा उर्फ नीलू के द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि, दलसागर और सोनवर्षा के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी।
उसने यह आरोप लगाया था कि, यह घटना राजनीतिक प्रतिशोध में अंजाम दी गई है। बाद में घायल युवक के बयान पर पुलिस ने छह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही छापेमारी शुरू की तथा मामले में एक अभियुक्त को उसके गांव दलसागर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.