ठाणे : नगर विकास मंत्रालय के एक फैसले के बाद ठाणे मनपा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली पुरानी इमारतों के पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा शहर विकास मंत्री और ठाणे जिला पालक मंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया है।

पता हो कि शहर में पुरानी और खतरनाक इमारतों का पुनर्विकास योजना संकरे रास्तों के चलते बाधित हुआ था। पुनर्विकास योजना के तहत प्रोत्साहन एफएसआई, टीडीआर को लेकर भी कोई लाभ नहीं मिल सकता था। कई तरह की दिक्कतों के कारण इमारतों के पुनर्विकास प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। ठाणे के हजारों नागरिक आज भी खतरनाक इमारतों में जान हथेली पर रख रहने को मजबूर हैं।

नागरिकों व सामाजिक संगठनों ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर पुनर्विकास योजना के साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण करने की मांग की थी। ठाणे मनपा प्रशासन ने सड़कों की चौड़ाई 6 मीटर से बढ़ाकर 9 मीटर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी थी। हालांकि अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहर की पुरानी और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement