Latest News

नवीमुंबई : वाशी के जुहूगांव में एक घर में अवैध बार चलाने का पर्दाफाश करते हुए वाशी पुलिस ने 6 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 16 हजार 120 रुपए की देसी व विदेशी शराब जब्त की है। कोर्ट के आदेश पर इन सभी आरोपियों को पुलिस की हिरासत में रखा गया है।
वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ओबीओरा, प्रिंस, अहोमो, चुकुड़ी, नालोमोरिस व ओकेमो नामक नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग जुहूगांव में एक घर में अवैध रूप से बार चला रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धुमाल के मुताबिक जुहूगांव में एक घर में अवैध रूप से बार शुरू है, इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस के दस्ते ने छापा मारकर 1 महिला समेत कुल 6 नाइजीरियन नागरिकों को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है। यह लोग शराब के अलावा और क्या-क्या बेचते थे। इसके बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है।
वाशी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार जुहूगांव में साईं दर्शन नामक इमारत है। जिसकी दूसरी मंजिल पर नाइजीरियन महिला ने किराए पर लिया था। इसी घर में उसने अवैध रूप से बार बनाया था। जहां पर यह महिला अपने साथियों के साथ अवैध रूप से शराब परोसने व बेचने का काम करती थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement