तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत रहमतनगर इलाके में युवक ने पत्नी को बेल्ट से पीटा
नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत रहमतनगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को लाइटर से चटका और पत्नी की बेल्ट से पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रहमतनगर की रहनेवाली 24 वर्षीय महिला ने पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। दर्ज मामले के अनुसार घटना की रात 2 बजे के आसपास महिला का लड़का रो रहा था। इसी बात से क्रोधित होकर उसके पति ने लाइटर से बेटे के बाए गाल को जला दिया। इस दौरान बीच बचाव कर रही महिला की भी बेल्ट से पिटाई कर देख लेने की धमकी देने लगा। पुलिस ने महिला के बयान व शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 324,323,504,506 व जे जे एक्ट 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सम्बंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.