राखी सावंत और सोनाली फोगाट में होगी तगड़ी भिड़ंत, कौन बनेगा अगला कैप्टन?
बिग बॉस 14 के घर में इस वक्त हर कोई फूंक-फूंककर अपने कदम रख रहा है। घर में मजबूत कंटेस्टेंट्स के नॉमिनेशन के बाद हर कोई सकते में है। ऐसे में कोई भी ऐसी गलती नहीं करना चाहता है कि उसका खामियाजा उन्हें नॉमिनेशन टास्क में भुगतना पड़े। बीती रात ही बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया है। इस टास्क के जरिए ही घरवालों को कैप्टेंसी के दावेदार मिलने वाले हैं। इस टास्क के लिए घर को एक लैब में तब्दील किया गया है। वहीं सोनाली फोगाट और अली गोनी को इस टास्क में साइंटिस्ट बनाया गया है। टास्क के दौरान बाकी घरवालों को बारी-बारी से खुद को सेव करने का मौका भी मिलेगा।
ट्विटर हैंडल पर ये बात साफ-साफ लिखी है कि इस टास्क में सोनाली फोगाट और राखी सावंत आखिरी तक टिकी रहेंगी। ट्वीट में ये कहा गया है कि इस टास्क में सही तरीके से बढ़ने की वजह से सोनाली फोगाट और राखी सावंत कैप्टेंसी की दावेदार बन गई हैं।