Latest News

मुंबई : एक फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कैंसर को मात देने के बाद शूटिंग पर लौटे अभिनेता संजय दत्त के पेशेवर रवैये की तारीफ की है। दोनों यश राज फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज में साथ काम कर रहे हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की इस बायोपिक में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और संजय दत्त की भी फिल्म में एक अहम भूमिका है। दत्त ने कैंसर को मात देने के बाद एक बार फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक द्विवेदी ने एक बयान में कहा, संजय दत्त जी के साथ थोड़ी ही शूटिंग बची है, जो कि पांच दिन में पूरी हो जाएगी। कोरोना वायरस और उनके स्वास्थ्य के मद्देनजर सुरक्षित शूटिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए। उन्होंने कहा, वह बहुत पेशेवर हैं और उनके फिल्म का हिस्सा होने से हमें काफी खुशी है। हम सब उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन वह एक यौद्धा हैं और उन्होंने दिखा दिया कि कोई उन्हें नहीं रोक सकता। पृथ्वीराज' में उन्होंने बेहतरीन काम किया है और हम चाहते हैं कि जल्द दुनिया भी इसे देखे। फिल्म पृथ्वीराज से मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी अपने बॉलीवुड कैरियर का आगाज करेंगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement