Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र में जहां 15 फरवरी से सभी कॉलेजों को दोबारा शुरू करने के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं, तो वहीं जो छात्र और शिक्षक दूर दराज़ इलाकों से कॉलेज आते हैं, वो सरकार से ट्रेन में सफर करने की अनुमति मांग रहे हैं. इनका कहना है कि बस से सफर करने में समय और पैसे, दोनों की बर्बादी होती है.
पिछले 8 महीनों से महाराष्ट्र के कॉलेजों की पढ़ाई ऑनलाइन जारी है, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने 15 तारीख से कॉलेज को शुरू करने के आदेश दिए हैं. इस आदेश से जहां उन लोगों को बहुत फायदा होगा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, तो वहीं आमतौर पर छात्र मुंबई और आसपास के इलाकों में लोकल से सफर करते थे. जिस समय उनके कॉलेज शुरू होंगे, उस समय आम लोगों को मुंबई लोकल में सफर करने की इजाज़त नहीं है. ऐसे में यह छात्र सरकार से लोकल में सफर करने की अनुमति देने की मांग कर रहे है. कई छात्रों को 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय कर कॉलेज जाना पड़ता है. छात्र विकास पाटेकर ने कहा, ''कॉलेज का मेरा फील्डवर्क अंबरनाथ में होता है. अगर मुझे 9 बजे वहां पहुंचना है, तो सुबह 6 बजे बस से सफर करना पड़ेगा, और दो से तीन घंटे मुझे पहुंचने में लगेंगे, जबकि ट्रेन से मैं जल्दी पहुंच जाऊंगा.''

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement