Latest News

मुंबई : विकास के नाम पर भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर्यावरण को बर्बाद कर रही है, जिसके चलते प्रदूषण बढ़ रहा है और जैविक विविधता को भारी खतरा पैदा हो गया है। शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर इस तरह का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पर्यावरण विरोधी नीतियां अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ों के उत्खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

घोडाझरी के पास लोहार डोंगरी में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के भाषण का वीडियो साझा करते हुए कहा कि सरकार जिस परियोजना को आगे बढ़ा रही है, उससे होने वाला नुकसान किसी भी हाल में सरकारी खजाने में होने वाली मामूली आय से कहीं अधिक है।

बता दें कि राज्यसभा में आवाज उठाते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इलाका चंद्रपुर के पास ताडोबा और घोडाझरी वन्यजीव अभयारण्य से सटा हुआ एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्याघ्र और वन्यजीव कॉरिडोर है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा वहां खनन को मंजूरी देना बेहद खतरनाक पैâसला है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे मानव–वन्यजीव संघर्ष, खासकर बाघों के साथ टकराव और अधिक बढ़ेगा।

नुकसान और मुनाफे की तुलना नहीं

आदित्य ठाकरे ने दो टूक कहा कि नुकसान और मुनाफे की कोई तुलना ही नहीं हो सकती, फिर भी भाजपा सरकार पर्यावरण विरोधी पैâसले लेने पर आमादा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा को पर्यावरण, जंगल और वन्यजीवों से इतनी दुश्मनी क्यों है? शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement