मुंबई : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में पंत नगर पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। घटना घाटकोपर के छेड़ा नगर जंक्शन की है। पुलिस के अनुसार, विक्रोली ट्रैफिक डिविजन में तैनात पुलिस सिपाही विनोद सोनावणे छेड़ा नगर जंक्शन पर डयूटी कर रहे थे। उन्होंने एक ऑटोरिक्शा में चार यात्रियों को बैठे हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने एक यात्री को उतरने के लिए कहा। ऑटो से नहीं उतरने पर सोनावणे ने ट्रैफिक डिवाइस से ई चालान काटने के लिए उक्त ऑटो रिक्शा की फोटो लेनी चाही। इसको देख ऑटो रिक्शा में बैठे चारों किन्नर में से एक ऑटो से उतर कर पुलिसकर्मी में साथ अश्लील हरकत करने लगा।

इससे पहले कि सिपाही सोनावणे कुछ कर पाते, ऑटोरिक्शा में बैठे अन्य किन्नरों ने भी सोनावणे पर धावा बोल दिया। लात-मुक्कों से बुरी तरह की गई पिटाई में सोनावणे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने ट्रैफिक सिपाही की यूनिफॉर्म फाड़ डाली और बटन तोड़ डाले। हाथ से वॉकी टॉकी छीन कर तोड़ दिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement