Latest News

महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और गृहमंत्री अनिल देशमुख के विवाद में रोजाना नई परतें खुल रही हैं। पता चला है कि परमबीर सिंह की पत्नी सविता सिंह 5 कंपनियों में डायरेक्टर हैं। हालांकि LIC हाउसिंग ने पिछले साल TRP मामले में परमबीर सिंह की कार्रवाई के बाद जबरदस्ती उनसे बोर्ड से इस्तीफा दिलवा दिया था। सविता सिंह एक बड़ी कॉर्पोरेट प्लेयर हैं। सविता इंडिया बुल्स ग्रुप की 2 कंपनियों में डायरेक्टर हैं। वे एडवोकेट फर्म खेतान एंड कंपनी में पार्टनर हैं। सविता कॉम्प्लेक्स रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन और विवादों के लिए अपने ग्राहकों को सलाह देती हैं। वे ट्रस्ट डीड, रिलीज डीड और गिफ्ट डीड पर भी सलाह देती हैं। उनके ग्राहकों में ओनर, खरीदार, डेवलपर्स, कॉर्पोरेट हाउसेज, घरेलू निवेशक और विदेशी निवेशक शामिल हैं।

सविता सिंह ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई से लॉ में ग्रेजुएशन किया है। वे 28 मार्च 2018 को इंडिया बुल्स प्रॉपर्टी की डायरेक्टर बनी थीं। यस ट्रस्टी में भी 17 अक्टूबर 2017 को डायरेक्टर बनीं। वे इंडिया बुल्स असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में भी डायरेक्टर हैं। सोरिल इंफ्रा में भी डायरेक्टर थीं। सोरिल इंडिया बुल्स की ही कंपनी है। कहा जाता है कि वे खेतान से सालाना 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाती हैं।

NCP के प्रवक्ता नवाब मलिक ने पिछले दिनों कहा था कि वे समय आने पर बहुत बड़ा धमाका करेंगे। उन्होंने कहा था कि परमबीर सिंह दिल्ली में किससे मिले और क्या बात हुई, इसका खुलासा वे समय आने पर करेंगे। अब माना जा रहा है कि BJP से परमबीर सिंह की नजदीकियां है।

परमबीर सिंह के बेटे रोहन की शादी बेंगलुरू में हुई थी। यह शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। रोहन की पत्नी राधिका BJP के कद्दावर नेता दत्ता मेघे की पोती हैं। दत्ता मेघे विदर्भ के अलगाव आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे थे। राधिका के पिता सागर मेघे नागपुर में बिजनेसमैन हैं। वे लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, पर हार गए। उनके चाचा समीर मेघे विधायक हैं। कहा जाता है कि शादी का पूरा खर्च मेघे परिवार ने उठाया था। बाद में रोहन के परिवार ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था।

दूसरी ओर श्रेयस मैनेजमेंट में 4 IPS अधिकारियों की पत्नियां डायरेक्टर हैं। इनमें मेघा विवेक फणसलकर, सविता परमबीर सिंह, सुरुचि देवेन भारती और मनीषा सदानंद दाते शामिल हैं। यह कंपनी पुलिस विभाग के लिए काम करती है। मेघा ठाणे के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर की पत्नी हैं। वे 5 फरवरी 2014 को डायरेक्टर बनी थीं। वे तिसर रूरल हैंडीक्राफ्ट में भी डायरेक्टर हैं। इसी कंपनी में मैत्रेयी विवेक फणसलकर भी डायरेक्टर हैं। माइक्रो एसोसिएट्स कंसलटेंसी में भी वे डायरेक्टर हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement